फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत

Fri, 13 May 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
विज्ञापन
घटनास्थल पर पड़े घायल के पास जमा भीड़।
विज्ञापन
आमने-सामने हुई बाइकों की भिड़ंत में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। दोनों चालक सुरक्षा के लिए हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन


जिला मैनपुरी के गांव अलीपुर खेड़ा निवासी महेंद्र कुमार (55) की गांव में ही परचून की दुकान है। गुरुवार को महेंद्र बाइक से अपनी रिश्तेदारी में शहर के मोहल्ला कटरा बक्शी में आया था। वहां रुकने के बाद महेंद्र ने शहर से अपनी दुकान के लिए खरीददारी की।

इसके बाद दोपहर को वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। जब वह मोहम्मदाबाद रोड हरियाली मार्केट के पास से गुजर रहा था, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से महेंद्र की बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में महेंद्र कुमार और दूसरा बाइक चालक बच्चूलाल निवासी उगरपुर कोतवाली मोहम्मदाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी पर पहुंची 108 एंबुलेंस से दोनों घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान महेंद्र की मौत हो गई। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घायल बच्चूलाल के परिवार वाले भी अस्पताल आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें