फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, दो बंदियों सहित 253 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रविवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में जिले में अब तक के सर्वाधिक 253 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसमें जिला जेल के दो बंदी भी शामिल हैं। उधर, कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिले में अब संक्रमित लोगों को आंकड़ा बढ़कर 8753 पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार फिर बढ़ गई है। जांच रिपोर्ट में सर्वाधिक संक्रमित शहरी क्षेत्र के हैं। जिला जेल में बंद एक महिला व युवक बंदी भी कोरोना की चपेट में आ गया है। उधर, फतेेहगढ़ के मोहल्ला हाथीखाना, गाड़ीखाना, अंबेडकर नगर के अलावा शहर के गंगानगर कालोनी, मसेनी, आवास विकास कालोनी सहित बढ़पुर ब्लाक क्षेत्र में शहर के 108 लोगा कोरोना संक्रमित मिले हैं।
कायमगंज क्षेत्र के 29, कमालगंज क्षेत्र के 46, मोहम्मदाबाद क्षेत्र के 41, नवाबगंज क्षेत्र के 13, राजेपुर क्षेत्र के सात और शमसाबाद क्षेत्र के 17 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उधर, शहर के एक संक्रमित व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिले में अब तक 8753 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 7682 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके, जबकि 131 मरीजों की जान जा चुकी है। जिले में अभी 940 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें