फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बरामदे का लिंटर गिरने से एक बच्चे की मौत, दो गंभीर

Mon, 17 Jul 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। बरसात के बाद बरामदे का लिंटर गिरने से मलबे में दबकर एक बच्च की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है। हादसे से परिजनों में कोहरम मच गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला पट्टी मदारी निवासी महेंद्र का मकान काफी पुराना और जर्जर है। रविवार को मोहल्ले के सत्येंद्र का 11 वर्ष का पुत्र किशन, अजय का सात वर्षीय पुत्र सम्राट, विजय का आठ वर्षीय पुत्र विराट दोपहर में महेंद्र के बरामदे में खेल रहे थे। उस दौरान धूप निकली थी। अचानक महेंद्र के बरामदे का लिंटर भरभराकर गिर गया।
विज्ञापन

इससे किशन, सम्राट व विराट लिंटर के मलबे में दब गए। अवाज सुनकर आस पास के लोग व परिजन मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर तीनों बच्चों को बाहर निकाला। परिजनों ने सम्राट को नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। विराट व किशन को परिजनों ने कायमगंज सीएचसी में भर्ती कराया। वहां दोनों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। देर शाम इलाज के दौरान विराट की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें