फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सीएचसी व ग्रामीण के यहां हुई चोरी में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। सीएचसी व ग्रामीण के यहां लाखों के जेवर व नकदी सहित सामान चोरी के मामले में पुलिस ने एक शातिर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए युवक की निशानदेही पर पुलिस ने जेवर व अन्य सामान बरामद किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की सीएचसी से 12 फरवरी की रात चोर ताला तोड़कर इन्वर्टर, बैटरी, सात हजार की नकदी व अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। चिकित्साधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। गांव दौलतपुर निवासी भूरे लाल आठ मार्च को परिजनों के साथ गांव में हो रही भागवत को सुनने के लिए गए थे। उसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर व 40 हजार की नकदी चोरी कर ली थी।
भूरेलाल ने बताया कि लगभग चार लाख का सामान, जेवर-नकदी चोरी हुआ है। एसपी विकास कुमार ने चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए कड़े दिशा निर्देश दिए। पुलिस ने गांव दौलतपुर निवासी सुरजीत को पकड़ लिया। सख्ती से पूछताछ में सुरजीत ने दोनों चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद कर लिया। पुलिस ने सुरजीत को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

निशानदेही पर चोरी का यह सामान हुआ बरामद
सुरजीत की निशानदेही पर पुलिस ने एक सोने की चेन, एक जोड़ी झुमकी, कान के झाले, एक मांग टीका, दो अंगूठी, एक मंगलसूत्र, एक बेसर, सीएसची से चोरी एक इनवर्टर, एक बीपी मशीन, चार चादर, दो कंबल, एक स्वेप मशीन बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें