फर्रुखाबाद। हरसिंहपुर गोवा रेलवे स्टेशन यार्ड से सिग्नल केबल चोरी करते एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से केबल, एक ई-रिक्शा आदि सामान बरामद किया है।
कासगंज-फर्रुखाबाद रेलखंड की हरसिंहपुर गोवा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार रात एक चोर सिग्नल केवल चुरा रहा था। रात्रि गश्त के दौरान सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार,सहायक उपनिरीक्षक रमेश कुमार आदि मौके पर पहुंचे। आरपीएफ ने मौके से चोरी करते युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से करीब 18 हजार रुपये कीमत की दो तरह की सिग्नल केबल, हथौड़ी, वॉट और एक ई-रिक्शा बरामद कर लिया।
पूछताछ में उसने अपना नाम आकाश (28) निवासी गिहार बस्ती लकूला बताया। उसने बताया कि वह रेलवे की संपत्ति को चोरी करके केवल जलाकर कॉपर को बेचने का काम करता है। आरपीएफ ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। वहां से जेल भेज दिया गया।
घर में घुसकर महिला को पीटा
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाने के गांव छगन नगला भिड़ौर निवासी सुनीता के पति की मौत हो चुकी है। वह घर में अकेली रहती हैं। पति की मौत के बाद एक युवक और उसकी पत्नी उसे आए दिन परेशान करते हैं। शुक्रवार दोपहर में युवक उनके घर में घुस आया। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया। (संवाद)