फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रूखाबाद: चिटफंड कंपनी 3.04 लाख रुपये हड़पे

Sat, 18 Feb 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चिटफंड कंपनी ने रुपये जमा करने के बाद एक-दो किश्त देकर भुगतान बंद कर दिया। कई बार कहने पर भी 3.04 लाख रुपये वापस नहीं किए गए। इससे परेशान पीड़िता ने चिटफंड कंपनी पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शहर के आवास विकास काॅलोनी निवासी सुजाता राठौर ने एसपी के आदेश पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। इसमें कहा कि द सेविंग फार फ्यूचर चिटफंड कंपनी ने धोखाधड़ी कर रकम हड़प ली है। कंपनी एक नवंबर 2019 को बढ़पुर स्थित एक होटल में खोली गई। इसके बारे में कंपनी के प्रबंधक व संचालक अवधेश कुमार शर्मा से जानकारी मिली।
पहले 2,14,000 व जीएसटी 10,700 रुपये जमा किए और 19 जुलाई 2021 को 80 हजार रुपये और लिए गए। इसमें एक प्रतिशत रोजाना वापस किया जाना था। शुरुआत में दो भुगतान किए। इसके बाद अचानक भुगतान बंद कर दिया। कई बार कहने पर टालमटोल करते रहे। बाद में कोई पैसा वापस न होने की बात कह दी। उनका 3,04,700 रुपये कंपनी पर बकाया है। पीड़िता की शिकायत पर कंपनी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसपी के आदेश पर लूट की रिपोर्ट दर्ज
फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला बढ़पुर निवासी अमित गुप्ता 17 जनवरी की शाम लकूला से कादरीगेट जा रहे थे। रास्ते में एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उन्हें घेर कर रोक लिया। बाइक सवारों ने जबरन मोबाइल लूट लिया और मौके से फरार हो गए। कोतवाली में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर अज्ञात लुटेरों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। (संवाद)
-
मामूली विवाद में दंपती को पीटा
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाने के गांव अर्रापहाड़पुर निवासी विरजू ने गांव के दिलीप, दीपक, रमेश चंद्र, वंदना पर मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि शुक्रवार देर शाम दिलीप मकान के सामने अचानक गाली देने लगा। मना करने पर उसने अन्य परिजनों के साथ हमला बोल दिया। बचाने आई पत्नी शीतला देवी को भी पीटा। इससे दोनों के चोटें आईं। घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें