फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी चोरी करने में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो-33 कायमगंज कोतवाली में खड़ा आरोपी खुशनूद। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
कायमगंज। कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी चोरी करने वाले एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कूटरचित दस्तावेज तैयार कर सरकारी राजस्व को लगातार नुकसान पहुंचा रहा था।
विज्ञापन

बताया गया है कि 21 मार्च को पुलिस ने जीएसटी चोरी के मामले में मास्टरमाइंड जुबैर व सुखवीर समेत 25 लोगों के खिलाफ फर्जी फर्म के जरिए तंबाकू की ढुलाई करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज किया था। मामले की विवेचना के दौरान नई बस्ती निवासी आरोपी खुशनूद का नाम प्रकाश में आया। इस पर क्राइम इंस्पेक्टर रामौतार व सर्विलांस सेल के हेड कांस्टेबल सचेंद्र सिंह की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी फर्जी दस्तावेज तैयार कर फर्जी फर्म बनाता था और उसके माध्यम से जीएसटी की चोरी करता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें