फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थमा चुनावी शोर, दिनभर जाम से जूझा शहर

Sat, 25 Nov 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
road jam - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
निकाय चुनाव में फतह के लिए प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी। माहौल बनाने को कोई किसी से पीछे नहीं रहा। उधर, चुनावी रैलियां निकलने को लेकर शहर पूरे दिन जाम के हवाले रहा। पक्कापुल हो या घुमना बाजार, लालदरवाजा हो या आवास विकास तिराहा जाम की स्थिति हर जगह बनी रही। घारमपुर रेलवे क्रासिंग बंद होने से ठंडी सड़क पर डेढ़ घंटे तक  भीषण जाम लगा रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को गुरुगांव देवी मंदिर से अध्यक्ष पद के भाजपा, सपा, बसपा पद के प्रत्याशियों के जुलूस सुबह से निकलने शुरू हो गए। जुलूस के चलते टाउनहाल तिराहा, पक्कापुल, तिकोना चौकी, नितगंजा, त्रिपोलिया चौक, घुमना बाजार, नेहरू रोड, लालसराय, लालदरवाजा, बढ़पुर देवी मंदिर और आवास विकास तिराहे पर दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी। रैलियों में शामिल झुंड की झुंड बाइकों और इसके बाद टेंपो व ई-रिक्शा जाम का कारण बने रहे। घारमपुर रेलवे क्रासिंग बंद होने से पूर्वाहन करीब 11.30 बजे ठंडी सड़क तिराहे से घारमपुर क्रासिंग तक भीषण जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लाइनें लग गईं। पैसेंजर ट्रेन गुजरने के बाद जैसे ही क्रासिंग खुली तो आड़े-तिरछे वाहनों के मार्ग पर आने से जाम लग गया। करीब आधा घंटा बाद मालगाड़ी के गुजरने के चलते फिर रेलवे क्रासिंग बंद हो गई। ट्रैफिक पुलिस न होने के चलते दोपहर करीब 12.30 बजे जैसे-तैसे जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें