फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के पकड़ने पर आबकारी टीम की महिलाओं से नोंकझोंक

Tue, 18 Oct 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
लकूला में छापेमारी के दौरान आबकारी निरीक्षक से नोकझोंक करता युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 दीपावली के त्यौहार को लेकर आबकारी टीम ने कच्ची शराब के कारोबारियों की धड़ पकड़ के लिए दो स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम की महिलाओं से नोकझोंक हो गई। टीम को देख जुआ खेल रहे युवक भाग गए। टीम ने भारी मात्रा में लहन को नष्ट किया और चार लोगों को बंदी बनाया।
विज्ञापन



मंगलवार को आबकारी निरीक्षक रमेश विद्यार्थी की टीम ने शहर के मोहल्ला रामलीला गड्ढा गिहार बस्ती में छापा मारा। टीम के आने की सूचना पर लोग घरोें से भाग निकले। टीम ने राजकुमार गिहार को घर से दबोच लिया। राजकुमार के घर से टीम ने कच्ची शराब बरामद होने पर उसे जीप में बैठा लिया।

उसके पकड़े जाते ही उसकी पत्नी बाहर निकल आई और आबकारी टीम से नोकझोंक करने लगी। यहां से टीम ने जमीन में दबी लहन को निकाल कर उसे नष्ट कर दिया। इसके बाद टीम ने लकूला में छापा मारा। यहां पर टीम एक मकान में घुसी तो वहां पर मौजूद महिलाओं का विवाद होने लगा।
विज्ञापन


महिलाओं ने टीम के लोगों से कहा कि वह लोग अब शराब बनाने का काम बंद कर चुकी हैं। यहां पर टीम के आते ही जुआ खेल रहे युवक मौके से ताशपत्ते छोड़कर भाग गए। टीम के सदस्यों ने यहां से भारी मात्रा में लहन को जमीन से निकाल कर उसे नष्ट किया।

आबकारी निरीक्षक रमेश विद्यार्थी ने बताया कि इस छापेमारी में रामलीला गड्डा निवासी राजकुमार गिहार, थाना मऊदरवाजा के गांव ढकेलापुर निवासी अनिल कुमार, पातीराम और कटियार कोल्ड स्टोरेज निकट निवासी भूषण मांझी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


इनके कब्जे से 140 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। उन्हाेंने बताया कि 12 क्विंटल लहन को भी नष्ट किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें