फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांटा लगा पर झूमा राजेंद्र नगर

Sat, 26 Nov 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
महोत्सव में कार्यक्रम पेश करती बॉलीबुड कलाकार शेफाली जरीवाला। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
राजेंद्र नगर महोत्सव में आयोजित बॉलीवुड नाइट्स में कांटा लगा गीत पर जैसे ही बालीवुड अदाकारा सेफाली जरीवाला ने ठुमके लगाए तो पांडाल में मौजूद राजेंद्र नगर के बाशिंदे झूम उठे।

देर रात तक चले इस कार्यक्रम में काफी भीड़ उमड़ी। इससे पहले आयोजित युवा सम्मेलन में पूर्व मंत्री ने युवाओं का मनोबल बढ़ाया।


राजेंद्र नगर महोत्सव में शनिवार को युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री नरेश उत्तम ने कहा कि युवा शक्ति देश का भविष्य है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने युवाओं को काफी तरजीह दी है।
विज्ञापन


सपा सरकार में कई महत्वपूर्ण योजनाएं चल रही हैं, जिसका जनता लाभ ले रही है। उन्होंने कहा कि सूबे में अगली सरकार भी सपा की आएगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने नरेंद्र सिंह को अपना पुराना साथी बताया।

विधायक नरेंद्र सिंह यादव, कार्यक्रम संयोजक सचिन यादव और प्रो. मनोज यादव ने भी विचार रखे। देर शाम आयोजित बालीवुड नाइट्स में मुंबई से आईं सेफाली जरीवाला ने मंच पर जैसे ही कांटा लगा गीत पर ठुमके लगाने शुरू किए तो पांडाल में मौजूद लोग झूम उठे। जरीवाला ने कई फिल्मी गीतों पर मनोहारी नृत्य पेश कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन



इस दौरान मुंबई से आए हास्य कलाकार राजीव निगम और नागेश मुरमुरे ने अपने चुटकुलों से लोगों को गुदगुदाया। इस अवसर पर भूपेंद्र यादव, समीर यादव, दृगपाल यादव, सतेंद्र यादव, कल्लू पठान, सुरेंद्र यादव और अवनीश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें