फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चारा लेने गई वृद्धा की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

विज्ञापन
मृतका सुशीला की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
अमृतपुर। खेत से चारा लेने गई वृद्धा की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव परमापुर निवासी सुशीला देवी (70) मंगलवार की शाम को खेत से जानवरों के लिए चारा लेने के लिए गई थी। देर शाम तक सुशीला देवी वापस नहीं लौटी। परिजन उसकी तलाश में निकले। अमृतपुर बदायूं मार्ग पर सुशीला देवी अचेत अवस्था में पड़ी मिली। परिजन वृद्घा को लेकर निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे। डॉक्टर ने सुशीला देवी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि किसी अज्ञात वाहन ने सड़क पार करते समय सुशीला को टक्कर मारी है। सुशीला के दो पुत्र हरिओम व हरिश्चंद्र है। पुत्र हरिओम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ संत प्रकाश पटेल ने बताया कि सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्धा की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें