फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लखनऊ से कासगंज जा रही स्पेशल ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत हो गई। परिजनों का दावा है कि उनकी जेब में कमालगंज से कायमगंज का एक टिकट मिला है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला कच्चा किला निवासी राजकुमार श्रीवास्तव (60) कोल्ड स्टोर में आलू बीनने का काम करते थे। वह मंगलवार सुबह काम पर नहीं गए। करीब नौ बजे बिना बताए ही घर से निकल गए। दोपहर करीब सवा 12 बजे नेकपुर खुर्द के पास लखनऊ से कासगंज जा रही स्पेशल ट्रेन से कटकर उनकी मौत हो गई।
हादसे के बाद ट्रेन मौके पर 20 मिनट तक खड़ी रही। गार्ड ने शव को गाड़ी में रखकर हरसिंहपुर गोवा स्टेशन मास्टर को सौंप दिया। सूचना मिलते ही उनके परिजन और थाना पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन

राजकुमार के पुत्र सोनू और पुत्री कुमकुम है। पुत्री ससुराल में रहती है, जबकि पुत्र, उसकी बहू और पिता घर में रहते थे। सोनू और पुलिस ने बताया कि राजकुमार की जेब में कमालगंज से कायमगंज तक का टिकट मिला है। सोनू ने बताया कि कि वह कहां जा रहे थे, इसके बारे में उन्हे कोई जानकारी नहीं है। आरपीएफ का कहना है कि ट्रेन चालक आगे लेटने की बात कह रहा है। ऐसे में सच का खुलासा जांच के बाद ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें