कायमगंज (फर्रुखाबाद)। फर्रुखाबाद रोड पर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को डांस व भाव गीत के जरिये केंद्रों पर बच्चों को पढ़ाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 3 से 6 साल के बच्चों को डांस के जरिये आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बिना किताब के पढ़ाएंगी और इसमें भाव गीत का इस्तेमाल किया जाएगा।
बा विद्यालय में एआरपी जसविंदर सिंह व प्रशिक्षित तीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 20-20 कार्यकर्ताओं का बैच लगाकर सुबह 10 बजे से साढ़े 3 बजे तक प्रशिक्षण दे रहीं हैं। चार दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण देने के दौरान बार-बार नेटवर्क की समस्या आ रही है।
इसमें इन्हें सिखाया जा रहा है कि कैसे गीत, कविताएं और कहानियां शिक्षा का आधार बन सकती हैं। शनिवार को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रभारी सीडीपीओ अनुपम मौर्य आदि मौजूद रहे।