फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों ने अभियान के तहत पकड़वाए गोवंश

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर में निराश्रित गोवंश राहगीरों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। इसको देखते हुए शनिवार देर रात सीडीओ व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में गोवंश की धरपकड़ का अभियान चला। वहीं दूध दुहकर गोवंश छोड़ने वाले पालकों को भी हिदायत दी गई।
विज्ञापन

फतेहगढ़ चौराहे से कचहरी रोड होते हुए जिला जेल चौराहे तक निराश्रित गोवंश की धमाचौकड़ी रहती है। इसके तहत मुख्य विकास अधिकारी डा.राजेंद्र पैंसिया, एडीएम विवेक श्रीवास्तव, एसडीएम सदर अनिल कुमार, ईओ रश्मि भारती, डीपीआरओ अमित कुुमार त्यागी आदि अधिकारी रात करीब 10 बजे नगरपालिका कर्मियों को लेकर फतेहगढ़ चौराहे पहुंचे। वहां से कर्मचारियों ने रास्ते में मिले गोवंश खदेड़कर स्टेडियम पहुंचाए। अधिकांश गोवंश तो गलियों से होकर भाग गए। वहीं बरगदियाघाट स्थित पशुपालकों को गोवंश न छोड़ने की हिदायत दी गई। अभियान के दौरान एक सफाई कर्मी ने अधिकारियों को तीखा जवाब दे दिया। इस पर उसे निलंबित करने के आदेश के साथ अनुशासनहीनता में पुलिस जीप में बैठा दिया गया। हालांकि बाद में गलती मानने पर उसे छोड़ दिया गया। करीब दो घंटे चले अभियान में तीन गोवंश ही पकड़े जा सके।
नगरपालिका ईओ रश्मि भारती ने बताया कि देर रात प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में गोवंश पकड़े जाएंगे। इसके लिए मजदूरों सहित 125 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। गलियों की नाकाबंदी कराकर निराश्रित गोवंश का धरपकड़ अभियान चलेगा। शनिवार रात पहले से प्लानिंग न होने से कम गोवंश पकड़े जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें