फोटो-14, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय फतेहगढ़ में डीआईओएस को ज्ञापन देते शिक्षक नेता।स्रोत:
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के नेताओं ने जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह को मंगलवार को ज्ञापन सौंपा। शिक्षक नेताओं ने मांग की कि राजकीय पॉलिटेक्निक व फार्मेसी परीक्षा के दौरान शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी मगर उन्हें अभी तक उपार्जित अवकाश नहीं मिला है। उपार्जित अवकाश स्वीकृत किया जाएं। साथ ही नियुक्ति तिथि से शिक्षकों का बकाया एनपीएस अंशदान दिया जाए। ज्ञापन देने वालों में पूर्व जिला उपाध्यक्ष संतोष दुबे, पूर्व संयुक्त मंत्री सित्येंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार और सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। (संवाद)