फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अस्ताचल सूर्य को दिया अर्घ्य, छठी मैया के गीतों से गूंजा पांचाल घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन पांचाल घाट गंगा तट पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। दोपहर बाद से ही व्रती महिलाएं सूप में नारियल, गन्ना, ठेकुआ, केला, सेब और अन्य पूजन सामग्री सजाकर घाट पर पहुंचने लगीं। तट की रंग-बिरंगे गुब्बारों, बिजली की झालरों और पारंपरिक सजावट की गई।
विज्ञापन

घाट पर महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की भारी भीड़ रही। सूर्यास्त का समय होते ही पूरा घाट छठी मइया के गीतों से गूंज उठा। व्रती महिलाएं कमर तक गंगा के जल में खड़ी होकर हाथों में सूप लिए सूर्यदेव की प्रतीक्षा करती रहीं। जैसे ही डूबता सूर्य नजर आया, महिलाओं ने पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ अर्घ्य अर्पित किया।
व्रती महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, पति व संतान की दीर्घायु एवं सर्व कल्याण की कामना की। परिजन भी जल में खड़े होकर व्रती महिलाओं का हाथ पकड़कर सहयोग करते नजर आए। कई परिवारों ने पहली बार छठ का व्रत रखकर अर्घ्य दिया। अर्घ्य के बाद व्रती महिलाओं ने घाट पर ही प्रसाद वितरित किया। रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान सतरंगी हो गया। शनिवार शाम से शुरू निर्जल व्रत सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पूरा होगा। प्रशासन ने घाट पर आवाजाही, स्नान, पूजा-अर्चना और सुरक्षा के खास प्रबंध किएए। पुलिस, गोताखोर और स्वास्थ्य टीम तैनात रही।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने भी किया प्रतिभाग
छठ पूजा उत्सव को देखने के लिए शहर और आसपास के बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे पहुंचे। उन्होंने पूर्वांचल के विशेष त्योहार के तौर तरीकों को समझा। यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक एकता, सामाजिक सद्भाव और लोक परंपराओं के संरक्षण का सुंदर उदाहरण बना। विभिन्न परिवारों एवं समुदायों के लोगों की सहभागिता ने आपसी सौहार्द और सामूहिक उत्सव की भावना को और मजबूत किया। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पांचाल घाट पूजा स्थल पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। उन्होंने छठ पूजन की पूजा पद्धति को भी गौर से देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें