फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मंगल दर्शन, सुंदरकांड पाठ के बाद यज्ञ में दी आहुति

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के नया कोठापार्चा के श्रीरामजानकी महालक्ष्मी मंदिर में ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को पूजन अर्चन के बाद मंगल दर्शन हुए। इसके बाद यज्ञ में आहुतियां देकर सुंदरकांड पाठ किया गया।
विज्ञापन

श्री राम जानकी महालक्ष्मी मंदिर में बड़ा मंगल मेला उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह पांच बजे शृंगार के बाद मंगल दर्शन हुए। इसके बाद यज्ञ में आहुतियां दी गईं। सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ हुआ। आचार्य पं. प्रमोद मिश्रा, विजय प्रकाश अवस्थी, पं. दिव्यांशु शुक्ला ने पूजन कराया। शाम पांच बजे भक्तों ने सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ किया। पवन पुत्र का भव्य दर्शन, महाआरती व महाप्रसाद का आयोजन हुआ। देर रात आरती से बड़ा मंगल मेले का समापन हुआ। मुख्य यजमान अनिल कुमार त्रिपाठी, मनीष मिश्रा, मयंक गुप्ता, अशोक दुबे, सर्वेश दीक्षित, जीवू शुक्ला, संजीव मिश्रा, दीपू गुप्ता, अजय मनोज आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें