फर्रुखाबाद। एक युवती की फोटो का दुरुपयोग कर सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणी प्रसारित करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। विरोध करने पर युवती को जान से मारने की धमकी भी दी गई।
थाना कोतवाली क्षेत्र की निवासी युवती ने आकाश, संजेश, प्रियांशी और अज्ञात पर प्राथमिकी लिखाई है। आरोप है कि आरोपियों ने फर्जी फेसबुक/इंस्टाग्राम आईडी बनाई। इसके बाद उनकी फोटो पर अश्लील टिप्पणी व संदेश प्रसारित किए। आरोपियों में वरुण माथुर और नीलेश कुमार की फेसबुक प्रोफाइल आईडी में गायत्रीनगर व दो मोबाइल नंबरों का जिक्र है। पीड़िता का कहना है कि इससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। उन्हें मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह गहलौत ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।