फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व वर्ष पर मंदिर में टेका मत्था, व्यंजनों का लिया लुत्फ

विज्ञापन
शहर के बढ़पुर देवी मंदिर में दर्शन को लगी लाइन। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
हे ईश्वर, उम्मीदों और उपलब्धियों से भरा हो नया साल
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। नए साल के पहले दिन देवस्थानों पर उमड़े आस्थावानों ने इस साल के उम्मीदों और उपलब्धियों से भरा होने की कामना की। शुक्रवार को भोर में स्नान के बाद बड़ी संख्या में लोग मंदिरों में दर्शन करने पहुंचे। मंदिरों की सजावट की गई। देव प्रतिमाओं को छप्पन भोग लगाया गया। घरों में बने पकवानों का लोगों ने लुत्फ उठाया। शाम को बढ़पुर स्थित फास्ट फूड कॉर्नरों पर भीड़ रही।
नए साल 2021 के पहले दिन की शुरुआत हर किसी ने अच्छे काम से की। शहर के प्रसिद्ध मंदिर गुरुगांव देवी, बढ़पुर, पांडवेश्वर नाथ, मठिया देवी, बड़ेबूढ़े हनुमान जी, भोलेपुर हनुमान मंदिर, माता वैष्णो मंदिर को सजाया गया था। भोर पांच बजे से ही मंदिरों में घंटा घड़ियाल के साथ आरती में बड़ी संख्या में भक्तजन पहुंचे। कड़ाके की ठंड के बावजूद दोपहर बाद तक मंदिरों में भक्तों की लाइनें लगी रहीं। देव प्रतिमाओं को 56 भोग लगाए गए। इसके बाद प्रसाद बांटा गया। पुजारियों ने सभी भक्तों के लिए मंगलकामनाएं कीं।
विज्ञापन

गुरुद्वारा, चर्च और मस्जिदें भी गुलजार
बीते साल में कोरोना से परेशान जनमानस को मुक्ति दिलाने के लिए नए साल के पहले दिन गुरुद्वारा, चर्च और मस्जिदों में विशेष प्रार्थनाएं की गईं। हर किसी ने अपने इष्टों से वर्ष 2021 को खुशहाली से बीतने की कामना की। सभी ने भाईचारे का संदेश भी दिया।
विज्ञापन

सेल्फी लेते रहे युवक-युवतियां
मंदिरों की सजावट और घने कोहरे में कई युवक-युवतियां अपने दोस्तों के साथ सेल्फी लेते रहे। मंदिर परिसर में लोग परिवार के साथ भी फोटो खींचते दिखे।
होटलों, रेस्टोरेंट पर रही पैनी नजर
नए साल के जश्न में दोस्तों के साथ होटलों, रेस्टोरेंट में पहुंचे लोगों पर सुरक्षा विभाग की पैनी नजर रही। कई रेस्टोरेंट में युवक-युवतियां बैठे मिलने पर उनके आईकार्ड देखे गए। पूछताछ के चलते लोगों में हड़कंप रहा।
लोगों केक काट कर मनाया जश्न
शहर में लोगों ने नए साल पर अपने घरों में केक काटकर जश्न मनाया। इसके बाद एक-दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें