फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अब हरदोई होकर अयोध्या जाएगी बस

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के रास्ते अयोध्या के लिए शुरू की गई बस सेवा का रूट बदल दिया गया है। कम लोड फेक्टर की वजह से बस संचालन में दिक्कत आने लगी थी। अब यह बस हरदोई के रास्ते शुरू की गई है। रास्ते में पड़ने वाले बस अड्डों पर सवारियां बैठाने के लिए समय न मिलने से दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

स्थानीय डिपो की ओर से अयोेध्या धाम के लिए 18 जून को सांसद मुकेश राजपूत के हाथों शुरू की गई बस सेवा का रूट बदल दिया गया है। इस बस को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के रास्ते जाना तय हुआ था। कुछ दिन चलने के बाद इस बस को एक्सप्रेसवे की बजाय हरदोई के रास्ते भेजा जाने लगा। बताया जाता है कि एक्सप्रेसवे होकर जब इस बस को भेजा गया, तो लखनऊ से पहले कोई भी बस अड्डा नहीं पड़ा, जिससे यात्री नहीं मिल सके।
यही नहीं लखनऊ बस अड्डा पर सवारियां भरने के लिए समय भी नहीं दिया गया। लिहाजा इस बस को अब हरदोई के रास्ते लखनऊ होकर इस बस का संचालन शुरू किया गया है। इससे आमदनी में इजाफा हुआ है। इससे लोड फेक्टर में कुछ सुधार हुआ है। इस बस को किसी भी बस अड्डा को अंदर रुककर सवारियां नहीं भरने दी जा रही। एआरएम अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कि रास्ते में सवारियां न मिलने से रूट बदला गया है। जो भी रास्ते में दिक्कतें हैं, उनका भी समाधान कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें