फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब साल भर ले आम का मजा

Mon, 28 Dec 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अब आप साल भर ताजे आमों का मजा ले सकेंगे। उद्यान विभाग की नर्सरी बारहमासी आम की कलमों को डेवलप करेगी। फरवरी में कलमें लगाई जाएंगी। बारहमासी आम के पेड़ से साल भर आम मिलते हैं। इसे घर केे बगीचे में लगाया जा सकता है। एक पेड़ से एक बार में 30 से 40 किलो आम मिलते हैं।
विज्ञापन


उद्यान विभाग की नर्सरी में बारहमासी आम के तीन पेड़ हैं। इन्हें 12 साल पहले मलिहाबाद से लाकर रोपा गया था। इसके बाद इसकी कलमों को रोपा गया। बारहमासी आम के पेड़ लोकप्रिय हो रहे हैं। इससे इनकी मांग बढ़ी है। इससे नर्सरी ने इनकी बड़े पैमाने पर कलमें रोपना तय किया है। इस सीजन में फरवरी में कलमें रोपी जाएंगी। इसके बाद जुलाई व अगस्त माह में कलमें रोपी जाएंगी।  

फरवरी व अगस्त तक 100 से 150 कलमें लगाने का लक्ष्य है। इनकी पौध तैयार होने के बाद यह नर्सरी में बिक्री होगी।  इन्हें घरों के लॉन व बगीचे में भी रोपा जा सकता है। बारहमासी आम के पेड़ से लोग साल भर आम का मजा ले सकते हैं। नर्सरी की देखरेख करने वाले शिवमुरारी ने बताया कि पहले भी कलमें लगाई गईं। इनकी मांग खूब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें