फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: इलेक्ट्रानिक कांटे का अब ऑनलाइन होगा सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। व्यापारी व आढ़ती ऑनलाइन आवेदन कर अब इलेक्ट्रानिक कांटे का घर बैठे सत्यापन करा सकेंगे। उन्हें सत्यापन के लिए विभागीय कार्यालय या लाइसेंस के लिए चक्कर नहीं लगाने होंगे।
विज्ञापन



छोटी दुकान से लेकर व्यापारी, आढ़ती या बड़े प्रतिष्ठानों पर तौलने के लिए इलेक्ट्रानिक कांटे का ही उपयोग होता है। इसका प्रति वर्ष सत्यापन कराने के आदेश हैं। जिले में इलेक्ट्रानिक कांटे की मरम्मत व सत्यापन के लिए शासन से 15 लोगों को ही लाइसेंस जारी किए गए हैं। इससे व्यापारियों को हर वर्ष सत्यापन के लिए लाइसेंसियों के पास दौड़ लगानी पड़ती है। इसमें काफी समय भी बर्बाद होता है। व्यापारियों की सुविधा के लिए शासन से अब ऑनलाइन सत्यापन की व्यवस्था की गई है। 50 किलो या इससे अधिक तौल वाले इलेक्ट्रानिक कांटे का अब ऑनलाइन सत्यापन होगा।

वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान (बांट-माप) मीनू तिवारी ने बताया कि व्यापारी www.legalmetrology-up.gov.in पर अपना पंजीकरण कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फीस भी ऑनलाइन जमा होगी। इसके बाद विभागीय अधिकारी यथास्थान सत्यापन कर ऑनलाइन प्रमाणपत्र जारी करेंगे। इससे व्यापारियों के इलेक्ट्रानिक कांटे का घर बैठे सत्यापन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें