फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अब टीपी चौराहे पर सिग्नल तोड़ा तो देना होगा जुर्माना

Thu, 25 Sep 2025 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-01,नगर के टीपी चौराहे के पोल पर लगी यातायात लाइट।संवाद - फोटो : गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
विज्ञापन
कायमगंज। नगर में आए दिन लगने वाले जाम और अव्यवस्थित यातायात से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था को नए सिरे से दुरुस्त किया जा रहा है। अब टीपी चौराहे पर सिग्नल तोड़ा तो जुर्माना देना होगा।
विज्ञापन


इसी क्रम में ट्रांसपोर्ट चौराहा और सीपी तिराहे पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए हैं। अब यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को रेड लाइट पर रुकना होगा। नियम तोड़ने वालों पर चालान की कार्रवाई की जाएगी। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दोनों चौराहों पर सिग्नल लाइट लगाने की आवश्यकता जताई गई थी।

इसके बाद समाजसेवी सत्यप्रकाश अग्रवाल ने पहल करते हुए करीब छह माह पहले दोनों स्थानों पर पोल लगवाए थे। अब इन पर रेड लाइटें लगा दी गई हैं। वहीं, ट्रैफिक सिपाही सर्वेश कुमार ने बताया कि उनकी ड्यूटी इसी चौराहे पर रहती है। पेड़ की छंटाई का कार्य पूरा होते ही सिग्नल व्यवस्था पूरी तरह शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें