फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो निजी अस्पताल संचालकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। महिला की मौत व आंख का गलत आपरेशन करने की शिकायत पर दो अस्पताल संचालकों को एसीएमओ ने नोटिस जारी किया है। संचालकों से पांच सितंबर तक जवाब मांगा है।
विज्ञापन

निजी अस्पतालों के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने कायमगंज के अतुल गंगवार को नोटिस भेजा है। इसमें कहा कि क्षेत्र के गांव घसिया चिलौली निवासी महिला रंजना से मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की कि उसके पति प्रवेश की एक आंख में मोतिया बिंदु था। इसका आपरेशन होने के बाद आंख बाहर निकल आई।
इसके अलावा शहर के आवास विकास कालोनी स्थित द केयर हास्पिटल संचालक को भेजे नोटिस में कहा कि कंपिल क्षेत्र के गांव खेतलपुर सौरिया निवासी सुरजीत सिंह की पत्नी सोनी की आपरेशन के दौरान मौत हो गई थी। इससे पहले भी आपरेशन में लापरवाही की शिकायत मिली है। एसीएमओ ने दोनों मामलों में उपचार करने वाले डॉक्टर व इलाज संबंधी साक्ष्यों सहित अभिलेख के साथ उनके कार्यालय में बयान दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें