फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबादः प्रसव के बाद बच्चे की मौत में आशा को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। प्रसव के लिए महिला को अस्पताल न ले जाने और बच्चे की मौत होने की शिकायत पर एसीएमओ ने जांच के बाद आशा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इसके बाद निरीक्षण में सीएचसी में गंदगी मिलने पर एसीएमओ ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रंजन गौतम मंगलवार दोपहर सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे। अस्पताल में गंदगी देख एसीएमओ ने नाराजगी जताते हुए साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। क्षेत्र के गांव चुरसाई निवासी सरोजनी उर्फ सीमा ने सोमवार को घर पर ही बच्चे को जन्म दिया था। प्रसव के बाद बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने आशा पर आरोप लगाते हुए शिकायत की थी कि वह सरोजनी को अस्पताल नहीं ले गई। इससे बच्चे की मौत हो गई।
इस पर एसीएमओ ने पीड़िता के घर जाकर मामले की जांच की। अस्पताल में चल रही आशाओं की बैठक में एसीएमओ डॉ. रंजन ने चुरसई गांव की आशा शांति देवी की डायरी देखी। इसमें गड़बड़ी पाई गई। एसीएमओ ने आशा को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

आशा शांति देवी ने बताया कि उसका सरोजनी से पुराना विवाद चल रहा है। एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि बच्चे की मौत के मामले में ग्रामीणों ने बताया कि बच्चा मरा ही पैदा हुआ था। पर परिजन आशा पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। आशा को नोटिस देकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें