फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निशमन व्यवस्था न होने से लोहिया अस्पताल सहित 42 को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल सहित 42 को नोटिस
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। अग्निशमन व्यवस्था में फतेहगढ़ स्थित लोहिया अस्पताल सहित शहर के सभी नर्सिंगहोम फेल हो गए। इससे सीएमओ ने 42 संचालकों को नोटिस जारी कर मानक पूरे न करने पर अस्पताल सील करने की चेतावनी दी है। किसी भी नर्सिंगहोम भवन का नक्शा भी पास नहीं है।
शहर में अमानक भवनों में नर्सिंगहोम संचालित हैैं। कई नर्सिंगहोम तो घरों में चल रहे हैं। शासन के निर्देश पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय प्रकाश त्रिपाठी ने डॉ.राम मनोहर लोहिया पुरुष व महिला, लिंजीगंज सिविल अस्पताल व 60 से अधिक नर्सिंगहोम का निरीक्षण किया। उन्हें कहीं भी अग्निशमन व्यवस्था पूरी नहीं मिली। इस पर सीएफओ ने मामले की रिपोर्ट सीएमओ व शासन को भेज दी।
विज्ञापन

इसी के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.वंदना सिंह ने शुक्रवार को 42 नर्सिंगहोम व अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी किए हैं। इसमें कहा कि कहीं भी अग्निशमन व्यवस्था पूरी नहीं है और न ही भवनों के मानचित्र स्वीकृत पाए गए। एक सप्ताह के अंदर मानचित्र स्वीकृत कराकर व अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र प्राप्त कर प्रस्तुत करें। अन्यथा पंजीकरण निरस्त कर नर्सिँगहोम व क्लीनिक को सील कर दिया जाएगा।
इनको भेजा गया नोटिस
शहर की आवास विकास कालोनी स्थित माया हास्पिटल, परिवर्तन मिशन हास्पिटल, सिटी हास्पिटल, गीतांजलि, आरके, द केयर, लोटस, एचएल मेमोरियल, भल्ला, डॉ.आरएन सिंह मेमोरियल, कटियार, सिद्धार्थ, डॉ.जोयल, डॉ.रामनोहर लोहिया पुरुष व महिला अस्पताल, ईएनटी क्लीनिक, द फेमिली हास्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर, श्री सांईं, श्री कृष्णा, श्री राम, एचएल मेमोरियल, माधव मैक्स मल्टी स्पेशलिटी एंड ट्रामा सेंटर, डॉ.आरपी मेमोरियल हास्पिटल व साईं नर्सिंगहोम को नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन

मसेनी चौराहा स्थित महादेव, नारायण, प्रभा, गंगाशील, कुसुम निर्मला, मंजू हास्पिटल, वेदांता हास्पिटल कादरीगेट, बांकेबिहारी व सिंह हास्पिटल लकूला, तिवारी नर्सिगहोम भोलेपुर, फतेहगढ़ स्थित शहीद ले.कमांडर कौशलेंद्र सिंह राठौर चिकित्सालय, दास हास्पिटल, बीएलएम, श्री जी, जिला जेल चौराहा स्थित लाइफ लाइन, रस्तोगी स्किन केयर क्लीनिक फतेहगढ़ को भी नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें