फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड की फर्जी डिग्री की आशंका पर 15 शिक्षकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की 2004-05 की बीएड डिग्री एसआईटी की जांच में फर्जी होने का मामला सामने आया है। 20 शिक्षकों की सेवा समाप्ति के बाद 15 और शिक्षक हैं, जिनकी बीएड की डिग्री फर्जी होने की आशंका है। उनको दो बार नोटिस दिया गया है। उनको अपना पक्ष रखने के लिए बीएसए ने 16 अक्तूबर को कार्यालय में बुलाया है।
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा वर्ष 2004-05 की बीएड की डिग्री से बने शिक्षकों की एसआईटी से जांच हुई। इस जांच में जिले में करीब 51 शिक्षक चिह्नित हुए। इनकी बीएड की डिग्री फर्जी होने की आशंका जताई गई। 20 शिक्षकों की डिग्री फर्जी होने की पुष्टि होने पर बीएसए रामसिंह ने उनको बर्खास्त कर दिया है।
बकाया 31 शिक्षकों को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया गया था। इसमें 15 शिक्षकों को बीएसए ने 16 अक्तूबर को 11.30 बजे बीएसए कार्यालय अपना पक्ष रखने को बुलाया है। इनको सभी मूल अभिलेख लेकर आने होंगे। शिक्षकों का पक्ष सुनने के बाद बीएसए व कमेटी निर्णय लेगी। बीएसए रामसिंह ने बताया कि 15 शिक्षकों को अपना पक्ष रखने के लिए बुुलाया गया है। उनको सुनने के बाद निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें