फर्रुखाबाद। गैंगस्टर व हत्या के मामले में मथुरा जेल में सजा काट रहे माफिया अनुपम दुबे के फरार भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन के मकान पर नोटिस चस्पा किया गया। वह कई महीनों से मुकदमों में अदालत में हाजिर होने नहीं आ रहा है। अगली तारीख तक नहीं आता, तो कुर्की आदेश जारी किए जाने की संभावना है।
मऊदरवाजा थाना पुलिस दलबल के साथ बुधवार दोपहर में माफिया अनुपम दुबे के फरार भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन के फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा स्थित आवास पर पहुंची। पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जालसाजी समेत कई धाराओं में दर्ज मुकदमे में अदालत में हाजिर न होने पर धारा 82 के तहत की गई कार्रवाई का हाजिरी नोटिस मुख्य गेट पर चस्बा किया। इससे पहले माइक से मोहल्ले में एनाउंसमेंट भी किया गया। बताया जाता है कि यदि अगली तारीख पर अदालत में पेश नहीं होते, तो कुर्की आदेश जारी करने की संभावना भी जताई जा रही है। यहां बता दें कि भाई अनुपम दुबे मथुरा जेल में सजा काट रहा है।