फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों को न पकड़ने पर पांच थानाध्यक्ष तलब

Thu, 05 Jan 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का जायजा लेने के लिए डीजीआई अवध बिहारी गुरुवार को पहुंचे। उन्होंने स्टेशन पर लगी एटीवीएम और सिस्टम का निरीक्षण किया। काफी प्रयास के बाद रेलवे द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड रिचार्ज नहीं हो सका। उन्होंने जल्द ही एटीवीएम फैसीलिटेटर नियुक्त होने की बात कही है।
विज्ञापन



कसबा स्थित रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए सबमर्सिबल लगवाया गया है।  घटिया बोरिंग के चलते रखी गई टंकी और पाइप लाइन में बालू भरी होने से टोटियों में पानी नहीं आ रहा है। वहीं यात्रियों के लिए स्टेशन पर एटीवीएम लगाई गई है।

मशीन लगने के एक सप्ताह के अंदर ही खराब हो गई। लगभग एक माह के बाद बुधवार को मुख्यालय से आए इंजीनियरों ने एटीवीएम को सही किया। गुरुवार को डीजीआई अवध बिहारी ने रेलवे स्टेशन का जायजा लिया। उन्होंने सबमर्सिबल और नल आदि के मामले में सीनियर सेक्शन इंजीनियर महेश चंद्र शर्मा से बात की।
विज्ञापन


एटीवीएम के तहत जारी स्मार्ट कार्ड को कई प्रयासों के बाइ भी रिचार्ज नहीं किया जा सका। डिवीजनल रेलवे के सलाहकार बोर्ड के सदस्य शिव कुमार गोयल ने बताया कि स्टेशन पर अव्यवस्थाओं और स्टाफ की लापरवाही की सूचना बोर्ड को भेजी जाएगी।

स्टेशन मास्टर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि कई बार संबंधित सेल को मेमो भेजा जा चुका है लेकिन सुनवाई नहीं होती। उन्होंने कहा कि एटीवीएम के लिए सेवानिवृत्त गार्ड आरजी सक्सेना को जल्द ही एटीवीएम फैसीलिटेटर नियुक्त करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें