फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलाव न जलने से राहगीर और यात्री परेशान

Sun, 20 Dec 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सर्दी से लोगों का हाल बुरा है। रात में गलन बढ़ने से लोग परेशान हैं। शहर में अलाव न जलने से राहगीरों और यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


एक सप्ताह से ठंड ने तेजी दिखानी शुरू कर दी है। सुबह से ही ठंड पड़ने से लोगों का बुरा हाल है। दोपहर में धूप तो निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत जरूर मिल रही है। शाम को सर्द हवाओं के चलने से गलन बढ़ जाती है। सर्दी के चलते गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ गई है।

सर्दी से सबसे बुरा हाल यात्रियों और राहगीरों का हो रहा है। शहर में कहीं भी अलाव न जलने के चलते भीषण सर्दी में राहगीर और यात्री सर्दी से ठिठुरने को मजबूर है। रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद, फतेहगढ़ और रोडवेज बस अड्डा फर्रुखाबाद में रात में यात्री भीषण सर्दी में सिकुड़े हुए नजर आते हैं। अलाव न जलने के चलते यात्रियों को काफी दिक्कत उठानी पड़ती है। रोडवेज बस अड्डा फर्रुखाबाद के निर्माणाधीन होने के चलते रात में यात्री खुले आसमान के नीचे सर्द भरी रात गुजारने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


पालिका और तहसील प्रशासन अलाव जलवाने की कोई व्यवस्था भी नहीं कर रहा है। हालांकि सदर तहसील प्रशासन को अलाव जलवाने के लिए 60 हजार रुपये शासन की ओर से आवंटित भी कर दिए गए हैं। इसके बावजूद सार्वजनिक स्थानों पर अलाव नहीं जलवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें