फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कुल के साथ नूर उल्लाह शाह के उर्स का समापन

Wed, 30 Apr 2025 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
जसमई स्थित खानकाह-ए-नूरिया में उर्स के कुल में शामिल लोग। - फोटो : जसमई स्थित खानकाह-ए-नूरिया में उर्स के कुल में शामिल लोग।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। खानकाह-ए-नूरिया में चल रहे उर्स का कुल के साथ समापन हो गया। इसमें दूरदराज से आए जायरीनों ने हाजिरी लगाई। मंगलवार को चादर व गागर पेश की गई।
विज्ञापन

शहर के जसमई दरवाज़ा स्थित कदीमी खानकाह-ए-नूरिया में हजरत शाह नूर मोहम्मद उर्फ नूर उल्लाह शाह की दरगाह पर दो दिनी उर्स का आयोजन किया गया। मंगलवार को पहले दिन दूरदराज से आए जायरीनों ने हाजिरी लगाकर चादरपोशी की। इसके बाद गागर पेश करने की रश्म अदा की गईं। रातभर सजी महफिल में कव्वालों ने शमा बांध दिया।
बुधवार सुबह से ही अकीदतमंदों का पहुंचना शुरू हो गया। 10 बजे कुल व नज्र हुआ। इसके बाद प्रसाद वितरण के साथ उर्स का समापन हो गया। दरगाह के सज्जादानशीन हज़रत अताउल्लाह शाह उर्फ फुरकान मियां नूरी ने फातिहा के बाद मुल्क और तमाम जहां में अमन चैन कायम रहने की दुआ मांगी। हजरत फुरकान मियां ने कहा कि तिलावत करने और नमाज पढ़ने से आपके कल्ब की पाकीजगी होती है। आपके तमाम गुनाहों की मगफिरत होती है। उर्स के दौरान दूरदराज से आए हमुरीद और शहर के काफी लोगों ने हाजिरी लगाई।
विज्ञापन

व्यवस्था में शाह एहसान अली, शाह अशरफ अली, अजमत उल्लाह, नूर अहमद, रमजान, नितिन कुमार, विपिन कुमार, शमीम अहमद, अबू तालिब, हसीन अंसारी, अतीक, सलमान , अनीस खान, सागर श्रीवास्तव आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें