फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: पूर्व एमएलसी समेत दो का गैर जमानती वारंट जारी, समन पर अदालत में हाजिर नहीं होने पर हुई कार्रवाई

Wed, 11 Aug 2021 05:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

विवेचक ने तीनों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। समन जारी होने के बाद भी तीनों आरोपी अदालत में उपस्थित नहीं हुए। सीजेएम ने बसपा नेता पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल के खिलाफ गैर जमानती वारंट और दो अन्य आरोपियों के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रवीन कुमार त्यागी ने आचार संहिता उल्लंघन के मुकदमे में कोर्ट में हाजिर न होने पर बसपा के पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल समेत दो लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
विज्ञापन


मनोज अग्रवाल की पत्नी वत्सला अग्रवाल इन दिनों नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष हैं। शहर कोतवाली क्षेत्र के लोहाई रोड निवासी बसपा नेता पूर्व एमएलसी मनोज कुमार अग्रवाल की लाल सराय के पास सेवा व्रत मां रसोई है।

इसमें दस रुपये में भोजन की थाल देते हैं। 2017 में विधानसभा चुनाव में मनोज अग्रवाल ने निर्दलीय चुनाव सदर विधानसभा क्षेत्र से लड़ा था। आदर्श आचार संहिता लगी होने के बावजूद उन्होंने अपनी सेवा व्रत मां रसोई को बंद नहीं कराया। 
विज्ञापन


इसकी शिकायत पर उड़नदस्ता प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने पुलिस के साथ जाकर मां रसोई को बंद करा दिया था। संचालक मनोज अग्रवाल, आंबेडकर नगर निवासी मधुपाल सिंह व पूर्व बसपा नेता संजय आनंद के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विवेचक ने तीनों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। समन जारी होने के बाद भी तीनों आरोपी अदालत में उपस्थित नहीं हुए। सीजेएम ने बसपा नेता पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल के खिलाफ गैर जमानती वारंट और दो अन्य आरोपियों के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें