फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गंगा में डूबे युवक का दूसरे दिन भी सुराग नहीं

Wed, 08 Oct 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-12, पांचाल घाट पर गंगा में बॉबी की मोटरबोट से खोजबीन करते परिजन।संवाद - फोटो : रोडवेज बस परिसर में खड़ीं बसें।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बहनोई के साथ गंगा में सेल्फी लेते समय गहरे पानी में डूबे युवक कौशल किशोर का मंगलवार को भी पता नहीं चला। परिजनों ने दो मोटरबोट में 3000 रुपये का पेट्रोल खर्च किया। देर शाम तक खोजबीन के बावजूद युवक का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

कन्नौज जिले के थाना सौरिख के गांव जरियापुर चौधरी नगला निवासी कौशल किशोर वाल्मीकि उर्फ बॉबी (20) का मंगलवार को दूसरे दिन भी पता नहीं चल सका। परिजनों ने गोताखोरों के साथ दो मोटरबोट से बहाव की ओर करीब तीन-चार किमी. दूर तक खोजबीन की।
देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला। बॉबी औरैया जिले के एरवाकटरा थाने के गांव बखनगोई उमरैन निवासी बहनोई सुमित वाल्मीकि के साथ अपने दिवंगत माता-पिता की आत्मा की शांति के लिए गंगा स्नान करने आया था।
विज्ञापन

नहाने के बाद वह बहनोई के मोबाइल से सेल्फी लेने गंगा में घुस गया। साथ में मौजूद बहन ज्योति उसे मना करती रही। पैर फिसलने पर बहनोई निकल आया, मगर बॉबी लापता हो गया। पांचाल घाट पर मौजूद सुमित ने बताया कि दो मोटरबोट में 3000 रुपये की पेट्रोल डलवाकर सुबह से खोजबीन करवाई, मगर कुछ पता नहीं चल रहा है। परिवार के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें