फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बच्चों का सुराग नहीं, ड्रोन कैमरे उड़ाए

विज्ञापन
हैबतपुर गढ़िया स्थित कांशीराम कालोनी में लापता बच्चों को तलाश करने को उड़ाया जा रहा ड्रोन कैमरा? - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
लापता बच्चों का सुराग नहीं, ड्रोन उड़ाए
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। लापता भाई-बहन का चौथे दिन भी पुलिस सुराग नहीं लगा सकी। सीओ सिटी के नेतृत्व में टीम ने कांशीराम कालोनी में ड्रोन कैमरे से खोजबीन की सीओ ने कई टीमें बनाकर आसपास के गांवों, वन क्षेत्र और मोहल्लों में खोजबीन की।
मऊदरवाजा थाने के हैवतपुर गढ़िया स्थित कांशीराम कालोनी निवासी शबनम का पुत्र नियाजी (4) और पुत्री सफीना (10) मंगलवार को घर से लापता हो गए थे। बुधवार को उसने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस चौथे दिन भी बच्चों का पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन

सीओ सिटी नितेश कुमार के नेतृत्व में कई टीमें रवाना की गईं। इन्होंने गांव रामपुर ढपरपुर, आमिलपुर को अलावा मोहल्ला भोपतनगला, रवन्ना गुलजार बाग आदि के अलावा वन क्षेत्र में भी खोजबीन की।
सीओ सिटी ने एक टीम के साथ कांशीराम कालोनी में ड्रोन कैमरे से छतों और आसपास की गलियों में सर्च ऑपरेशन चलाया। मगर कुछ पता नहीं चल सका। सीओ को लाल रंग के उस ई-रिक्शे की तलाश है, जिस पर बच्चे बैठे देखे गए थे।
हवा में तीर चला रही पुलिस
पुलिस शुरू से ही बच्चों के शहर में ही होने की बात कह रही है। कभी ई-रिक्शा पर बैठने, कभी लालगेट पर मिलने तो बाद में टेलर समेत दो लोगों से 5-5 रुपये लेने की कहानी बताई जा रही है। अब सवाल उठता है कि यदि बच्चे शहर में ही हैं, तो इतने दिन तक नहीं छिप सकते।
विज्ञापन

वर्जन
‘बच्चों को शहर में कई जगह देखे जाने की बात सामने आ रही है, मगर अभी तक उन्हें खोजा नहीं जा सका है। अभी भी कई टीमें काम कर रही हैं। उम्मीद है कि शीघ्र बच्चे मिल जाएंगे।’ -नितेश सिंह, सीओ सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें