फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला के निरीक्षण में चारा मिला न भूसा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोशाला के निरीक्षण में चारा मिला न भूसा
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी सोमवार को नगर पंचायत मोहम्मदाबाद की गोशाला पहुंचे। वहां गोवंश के लिए चरही में न तो भूसा मिला और न ही चारा। इस पर उन्होंने कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई।
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने मोहम्मदाबाद की गोशाला का निरीक्षण किया। वहां चरही खाली पड़ी थीं। स्टोर में भी पर्याप्त भूसा नहीं था। चूना भी नहीं मिला। इस पर नाराजगी जताते हुए गोवंश के भरण-पोषण की व्यवस्थाएं पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके बाद नगर पंचायत मोहम्मदाबाद में संचालित सामुदायिक रसोई का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

यहां साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम सदर अनिल कुमार मौजूद रहे। इसके बाद वे नगला बाग रठौरा गोशाला पहुंचे। वहां 218 गोवंश बताए गए। यहां भूसा के साथ हरा चारा, दाना, चूना, नमक, मिनरल पाउडर भी मौजूद मिला। सचिव ने 15 बीघे भूमि पर हरे चारे की व्यवस्था होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

सोलर पंप का निर्माण अधूरा मिलने पर उसे शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। दहेलिया गोशाला के निरीक्षण में 115 गोवंश बताए गए। यहां भूसा कक्ष का निर्माण 10 दिन में पूरा कराकर भूसा रखने को कहा। मनरेगा से परिसर का समतलीकरण कराने, ग्रामीणों से भूमि कब्जा मुक्त कराकर चारा बुवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें