पैसे कमाने में लोग इतने मशगूल हैं कि उन्हें न तो कानून का डर और न ही अपनी फिक्र। यही वजह है कि सड़कों किनारे बिना मास्क के ठेली-खोमचे वाले और उनके पास ग्राहक भी खड़े मिल जाएंगे।
विज्ञापन
प्रशासन सोशल डिस्टेंस और मास्क के इस्तेमाल को लेकर दिन-रात लोगों को जागरूक करने में जुटा है। बावजूद इसके लोग बेफिक्र हैं। बुधवार को दोपहर में जैसे ही चटख धूप खिली, तो लोग गला तर करने को गन्ने के रस के ठेली पर जा पहुंचे।