कमालगंज(फर्रुखाबाद) में जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को गोशाला हसनापुर व याकूतगंज का निरीक्षण किया।
गांव हसनापुर स्थित गोशाला में 172 गोवंश हैं। प्रतिदिन 30 रुपये प्रति गोवंश के हिसाब से भरण-पोषण का खर्च दिया जाता है। गोशाला की देखरेख के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी नोडल अधिकारी नामित हैं।
जिलाधिकारी को हसनापुर में गोपालक ने बताया कि 50 दिन से गोवंश के लिए दाना, चूना और नमक भी नहीं प्राप्त हुआ है। दो-तीन में भूसा भी नहीं बचेगा। 172 गोवंश के लिए एक गोपालक बढ़ाने की मांग की।
जिलाधिकारी अव्यवस्थाओं को देख नाराजगी जताई। इसके साथ ही नोडल अधिकारी डीपीओ भारत प्रसाद से स्पष्टीकरण तलब किया। याकूतगंज गोशाला में 90 गोवंश पाए गए। वहां गोवंश को दाना व हरा चारा दिया जा रहा। चूना व नमक भी पर्याप्त मात्रा में मिला। चारा मशीन की मांग की गई।