फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: प्रसूताओं को भोजन न नाश्ता, शौचालय में पानी भी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को जरूरी सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। जननी सुरक्षा योजना के तहत प्रसूताओं को मिलने वाला भोजन और नाश्ता भी नहीं दिया जा रहा है। शौचालय में पानी की व्यवस्था न होने से गंदगी और बदबू से मरीज परेशान हैं। अस्पताल में वाटर कूलर खराब पड़ा है, जिससे मरीजों को शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

ओपीडी में प्रतिदिन 100 से 120 मरीज दवा लेने आते हैं। सोमवार को सीएचसी प्रभारी डॉ. अलीम अंसारी के साथ डॉ. आर्यन कुमार, डॉ. नितिन राजपूत और डॉ. स्मिता त्रिपाठी मरीज देख रही थीं। बिना एप्रन पहने तीन युवक मरीजों को दवा वितरित करते मिले। उन्होंने खुद को औषधि विशेषज्ञ के प्रशिक्षु छात्र बताया।
महिला वार्ड में प्रसव के लिए भर्ती कुमकुम और प्रीति को दोपहर तक नाश्ता या भोजन नहीं मिला था। चिलसरा निवासी प्रसूता सहनीज ने रविवार को बेटे को जन्म दिया था। उनकी सास नफीसा ने बताया कि प्रसव के दूसरे दिन तक उन्हें नाश्ता या भोजन नहीं दिया गया। अस्पताल में 24 घंटे बाद ही छुट्टी करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


बाहर से मंगाना पड़ रहा भोजनइस माह के 16 दिनों में अस्पताल में 55 प्रसव हुए हैं। लेकिन प्रसूताओं को भोजन और नाश्ता मिलने के सवाल पर कर्मचारी चुप्पी साध गए। प्रसूता सहनीज की सास नफीसा ने बताया कि अस्पताल में उन्हें कोई सुविधा नहीं मिली। उन्हें बाहर से भोजन मंगाना पड़ा।
स्वास्थ्य एटीएम भी खराब
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शौचालय में कई दिनों से पानी का इंतजाम नहीं है। इससे वहां गंदगी का अंबार लगा है और तेज बदबू आ रही है। मरीजों और तीमारदारों को, खासकर महिलाओं को शौचालय का उपयोग करने में भारी दिक्कत हो रही है। तीमारदारों ने बताया कि पीने के पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं है। वाटर कूलर खराब होने से मरीजों को बाहर से पानी खरीदना पड़ रहा है। अस्पताल में लगा स्वास्थ्य एटीएम भी कई माह से खराब पड़ा है।
सीएचसी प्रभारी डॉ. अलीम अंसारी ने व्यवस्थाओं की बदहाली स्वीकार की। उन्होंने बताया कि ठेकेदार की ओर से प्रसूताओं को नाश्ता और भोजन नहीं दिया जा रहा है। इस संबंध में उन्होंने उच्च अधिकारियों को जानकारी दे दी है। जलापूर्ति बाधित होने का कारण बंदरों द्वारा पाइप तोड़ना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पाइप की मरम्मत कराकर जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें