शहर के रेलवे रोड स्थित होटल में जांच करते मुख्य अग्नि शमन अधिकारी विजय प्रकाश त्रिपाठी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शहर के नामी होटल में बेसमेंट में तीन दिन पहले आग लगने की सूचना पर सीएफओ ने शहर के होटलों में बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया।
यहां अग्निशमन यंत्र नहीं मिले। सीएफओ ने नाराजगी जाहिर कर इंतजाम कराने के निर्देश दिए।
शहर कोतवाली के बढ़पुर स्थित एक होटल के बेसमेंट में रविवार रात को आग लग गई थी। आग को कर्मचारियों ने किसी तरह बुझा लिया था।
इस मामले में होटल संचालक ने पुलिस व अग्निशमन की टीम को सूचना नहीं दी थी।
इसकी भनक लगने पर मुख्य अग्नि शमन अधिकारी विजय प्रकाश त्रिपाठी ने बुधवार को होटलों में चेकिंग अभियान चलाया।
रेलवे रोड के सबसे पुराने होटल में अग्निशमन को पर्याप्त इंतजाम नहीं मिले। यहां पानी के टैंक की कोई व्यवस्था नहीं थी।
सभी खंडों पर पाइप लाइन भी नहीं डलवाई गई थी। सीएफओ ने अग्नि शमन के इंतजाम करने के निर्देेश दिए। इसके बाद दो अन्य होटलों का भी निरीक्षण किया। वहां आग बुझाने वाले सिलिंडर भरे नहीं मिले।
सीएफओ विजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि दिवाली पर पूजन के स्थान पर परदा न लगाएं।
दीपक व मोमबत्ती सुरक्षित स्थान पर ही जलाएं।
बिजली की झालर का कनेक्शन एक ही बोर्ड से न दें, क्योंकि अधिक भार होने पर शार्ट सर्किट से आग लगने का खतरा रहता है।
बाजार से लाए गए पटाखों को घर केकिसी बड़े व्यक्ति की निगरानी में रखें। झुग्गी झोपड़ी, आरा मशीन व भूसे की ढेर की दिवाली की रात निगरानी करे।
दिवाली पर मोटे व चुस्त कपड़े पहनें। कपड़ों में आग लगने पर भागे नहीं बल्कि जमीन पर लोट लगाएं।