फर्रुखाबाद। हत्या के मुुकदमे में आरोपियों ने वादी व गवाह को बम से उड़ाने की धमकी दी है। विवेचक ने अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है। पीड़ित ने मुकदमे की विवेचना स्थानांतरण की मांग की है।
मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव खिमसेपुर निवासी ऊषा देवी के पति सुनील राठौर पर गांव के ही बाबू खां, अनीश, समशुद्दीन, बबलू खां, इरशाद खां ने जान लेवा हमला किया था।
इलाज के दौरान सैफई में सुनील राठौर की मौत हो गई थी। पुलिस ने ऊषा देवी की तहरीर पर बाबू खां सहित सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विवेचक ने अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है।
आरोपी अब वादी सहित गवाह को बम से उड़ाने की धमकी देकर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। ऊषा देवी ने आरोप लगाया कि विवेचक भी आरोपी से मिले हुए हैं, इसलिए विवेचना किसी वरिष्ठ अधिकारी से कराई जाए। बुधवार को ऊषा देवी ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।