फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परचून दुकान में नकब लगा चोरी

Fri, 29 Jan 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आरामशीन की छत से परचून दुकान की छत पर पहुंचे चोरों ने दीवार में नकब लगा दी। इसके बाद  दुकान में घुसकर गोलक तोड़कर नगदी चुरा ले गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। लगातार हो रही चोरियों से दुकानदारों में पुलिस के प्रति आक्रोश बढ़ने लगा है।
विज्ञापन


शहर की आवास विकास कालोनी में रहने वाले राजेंद्र प्रसाद गुप्ता मोहल्ला मन्नीगंज में परचून की दुकान है। गुरुवार की रात चोर पड़ोसी महेशचंद्र की आरामशीन की छत से सुभाष चंद्र की दुकान की छत पर पहुंचे। चोरों ने दीवार में नकब लगा दी। इसके बाद दुकान में घुसकर  चोरों ने गोलक तोड़ कर नगदी निकाल ली। इसके बाद दुकान के अंदर से तालों को तोड़कर बाहर निकलकर भाग गए। चोर सुभाष चंद्र की दुकान की छत पर रस्सी छोड़ गए। शुक्रवार को सुबह चोरी की जानकारी  पर  दुकानदारों की भीड़ लग गई।

सूचना मिलने पर राजेंद्र प्रसाद परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे।  इन्होंने पुलिस को सूचना दी।  पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को  दी गई। राजेंद्र प्रसाद का  कहना था कि चोर गोलक से 65 हजार रुपये निकाल ले गए। दुकानदार नन्नू गुप्ता, पप्पू, अशोक कुमार, संतोष सिंह ने बताया कि शहर क्षेत्र में आए दिन दुकानों में चोरियां हो रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें