डीएम और एसपी की रिपोर्ट पर हटेंगी मानव रहित क्रासिंग
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद से निजामुद्दीन एक्सप्रेस जल्द चलाई जाएगी। यह ट्रेन, टूंडला, मथुरा, दिल्ली से होते हुई निजामुद्दीन स्टेशन तक जाएगी। कालिंदी एक्सप्रेस एक जुलाई से सेकेंड एसी कोच लगेगा। इसके लिए रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं। यह बात पत्रकार वार्ता के दौरान संयुक्त रूप से सांसद और डीआरएम ने कही।
सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि दिल्ली तक जाने के लिए जल्द ही फर्रुखाबाद-निजामुद्दीन एक्सप्रेस चलाई जाएगी। मानव रहित क्रासिंगों को खत्म कराए जाने के लिए डीएम और एसपी को प्रस्ताव भेजे जाते हैं। डीएम व एसपी की रिपोर्ट के बाद ही मानवरहित क्रासिंगें खत्म हो सकेंगी। डीआरएम निखिल पांडेय ने कहा कि प्लेटफार्म संख्या एक से चार तक को हाईलेवल प्लेटफार्म बनाए जाने के लिए अभी बजट स्वीकृत नहीं हुआ है।
बजट स्वीकृत होते ही प्लेटफार्म संख्या एक से चार तक के प्लेटफार्म हाईलेवल बनवाए जाएंगे। कानपुर से अमृतसर एक्सप्रेस जल्द ही चलाई जाएगी। इससे यात्रियों को फर्रुखाबाद, कासगंज और बरेली तक की यात्रा सुगम होगी। इस अवसर पर डीसीआई अवध बिहारी, स्टेशन प्रबंधक उमाशंकर प्रसाद कौशिक, आरपीएफ कमांडेंट एसकेएस राठौर और वाणिज्य अधीक्षक रामनरेश आदि मौजूद रहे।