फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ उत्सव का समापन

विज्ञापन
गंगा तट पर मास्क लगाकर पूजन करती महिलाएं। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चार दिन से चल रहे छठ पूजा उत्सव का शनिवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही समापन हो गया। निर्जला उपवास रखे साधकों ने जल ग्रहण कर व्रत खोला। बाद में प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

इससे पहले पौ फटते ही गंगा घाट पर पर साधकों की भीड़ उमड़ने लगी थी। सूर्योदय होते ही पूजन शुरू हो गया। इस दौरान माहौल भक्तिमय हो गया। पूर्वांचल विकास समिति के अध्यक्ष केदार शाह की देखरेख में सुबह चार बजे पांचाल घाट के उत्तरी छोर पर साधक पहुंचे।
छठ उत्सव के मौके पर सोलह शृंगार किए सुहागिनों ने मां गंगा में खड़े होकर सूर्य देव के आगमन का बेसब्री से इंतजार किया। जैसे ही सूर्य देव का उदय हुआ, उन्हें अर्घ्य दिया गया।
विज्ञापन

भक्तों ने छठ मैया की जय, सूर्य भगवान के जयकारे भी लगाए। इसके बाद साधकों को जल ग्रहण कराया गया। इसी के साथ चार दिन से चल आ रहे छठ उत्सव का समापन हो गया।
केदार शाह ने कहा, यह एक ऐसा त्योहार है, जो जाति एवं संप्रदाय से ऊपर उठकर मनाया जाता है। आयोजन में अतुल शर्मा, विकास कुमार सिन्हा, अजीत कुमार, शमीम अहमद, चित्रा सिन्हा, रंजना आदि थे।
कायमगंज। सीपी स्कूल में छठ पूजा मनाने वाले व्रतियों ने निर्जला व्रत रखकर सूर्य से कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की। महिलाओं ने छठ मइया और सूर्य भगवान से अपनी संतानों, पति व परिवार की खुशियां मांगीं। इसके बाद उन्होंने अपने व्रत को खोला।
पूर्वांचल के शिक्षक शिक्षिकाओं ने छठ पर्व धूमधाम से मनाया। शनिवार सुबह उगते सूरज को अर्घ्य देकर महापर्व का समापन किया गया। इस महापर्व में ठेकुआ और अनेकों प्रकार के फल व सब्जियों से सूर्य भगवान की पूजा की।
सुनीता केशरी, डॉ. अशोक तिवारी, दया तिवारी आदि के अलावा विद्यालय की निदेशक डॉ. मिथलेश अग्रवाल भी पूजा में शामिल हुईं।

र्घ्य देते सीडीओ डॉ. राजेंद्र पैंसिया व पास में खड़े बीडीओ। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें