फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चोरी की नौ बाइकें बरामद, तीन युवकों को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। एसओजी व थाना पुलिस ने चोरी की नौ बाइकें बरामद कर तीन युवकों को जेल भेज दिया है। पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने कई अन्य लोगों के नाम भी उजागर किए हैं। पुलिस उनकी भी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

एसओजी प्रभारी जितेंद्र पटेल व थाना पुलिस ने क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी वीरेंद्र कुमार, कानपुर देहात थाना रनिया चौराहा वियासटपुर निवासी अंकित कुमार व जनपद मैनपुरी थाना बेवर गांव मलामऊ निवासी जीतू को पकड़ लिया। पूछताछ में इन लोगों ने बाइक चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस को बताया कि वह अन्य जनपदों से बाइक चोरी करके सस्ते दामों में यहां बेचने आए थे।
पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी की नौ बाइकें बरामद कर ली। पूछताछ में पुलिस को अन्य वाहन चोरों के नाम भी पता लगे हैं। पुलिस उनकी भी सरगर्मी से तलाश कर रही है। पकड़े गए तीनों युवकों के खिलाफ कानपुर देहात सहित जनपद में पांच पांच मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस अन्य जनपदों से भी इनका आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है। पकड़े गए तीनों लोगों को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। एसओ आमोद सिंह ने बताया कि चोरी की नौ बाइक सहित तीन शातिरों को पकड़कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें