फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में नौ लोग घायल

Fri, 06 May 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
महराजगंज मंे खड़े ट्रक से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में नौ लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक घायल की हालत गंभीर होने पर कानपुर हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। कोई बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन


जिला कन्नौज थाना छिबरामऊ के गांव कुअंरपुर निवासी गुलशन सिंह रिश्तेदारी में थाना जहानगंज के गांव महमदपुर अमलैया निवासी शेर सिंह के यहां आए थे। शुक्रवार को गुलशन बाइक से आशीष के साथ गांव महरुपुर बीजल से दवा लेकर लौट रहे थे।

गांव के सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार अवध किशोर निवासी महलई थाना मऊदरवाजा से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। इसमें गुलशन सिंह, आशीष और अवध किशोर घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


हालत गंभीर होने पर अवधकिशोर को कानपुर हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अवध किशोर और गुलशन हेलमेट नहीं लगाए थे। उधर, शहर के मोहल्ला कटरा बू अली निवासी हामिद और उसका भाई राजू सड़क हादसे में घायल हो गए।

घायलों को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। उधर,  थाना कमालगंज के गांव शेखपुर निवासी अकील गुरुवार को सड़क हादसे में जख्मी हो गया। थाना नवाबगंज के गांव भारतनगर निवासी रामविलास हादसे में जख्मी हो गए।

थाना कंपिल के गांव सिरसैया नगला निवासी राजेश कुमार मार्ग दुघर्टना में घायल हो गए। जिला लखनऊ के गोमतीनगर निवासी अनूप तिवारी हादसे में घायल हो गए। इन घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ समय बाद परिजन घायलों को प्राइवेट अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें