फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: टेंट का सामान लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से नौ घायल

विज्ञापन
फोटो-23 घटनास्थल पलटा पड़ा ट्रैक्टर-ट्राॅली और पड़ा टेंट का सामान। संवाद
विज्ञापन
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। शादी समारोह के लिए टेंट का सामान लाद कर जा रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज रफ्तार होने से अमृतपुर से करीब एक किलोमीटर मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उस पर सवार दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने नौ घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर में भेजा।
विज्ञापन




थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा के निवासी दिनेश कुशवाह की पुत्री रुचि की 19 जून को बरात आनी है। इसको लेकर तैयारियां चल रही हैं। बृहस्पतिवार शाम गांव से नौ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठकर अमृतपुर से टेंट का सामान लेने आए थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सामान लाद कर गांव आ रहे थे। करनपुर दत्त मार्ग पर जटपुरा गांव को जाने वाले मार्ग पर मोड़ते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। इससे ट्रॉली में भरे कुर्सी-मेज, जनरेटर के नीचे सभी लोग दब गए। यह देख खेतों में काम कर रहे लोगों ने उन्हें बाहर निकाला।



थानाध्यक्ष दर्शन सिंह सोलंकी मौके पर पहुंचे। गंभीर घायल अंकित (22), सनी (18), प्रांशु (18), कन्नौज जिले के गुरसहायगंज के गांव जलालाबाद निवासी गौरव (25), जटपुर निवासी प्रांशु(17), सनी (18), पुष्पेंद्र (35), सुधांशु(18) व प्रेम (20) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर भेजा। वहां से सभी घायलों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अंकित की हालत गंभीर होने पर उसे सैफई भेज दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने लोहिया अस्पताल पहुंचकर घायलों से घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष दर्शन सिंह सोलंकी ने बताया कि ट्रैक्टर चालक का पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

फोटो-23 घटनास्थल पलटा पड़ा ट्रैक्टर-ट्राॅली और पड़ा टेंट का सामान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें