फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज के सिपाही समेत नौ जुआं खेलते गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धंसुआ गांव में सीओ सिटी की अगुवाई में मारी गई दबिश में कन्नौज के सिपाही समेत नौ लोगों को जुआ खेलते हुए पुलिस ने पकड़ा गया। उनसे 83 हजार रुपये के अलावा पांच बाइक व आधा दर्जन से अधिक मोबाइल भी बरामद हुए हैं। सभी पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ की अगुवाई में फतेहगढ़ कोतवाल अजय नरायण सिंह व शहर कोतवाल देवेंद्र दुबे ने भारी पुलिस बल के साथ धंसुआ गांव में जुए की सूचना पर दबिश दी।
पुलिस ने मौके से राजेंद्र सिंह पुत्र सूबेदार सिंह निवासी राजीव गांधी नगर, राजाराम गौतम पुत्र पुत्तु लाल निवासी कुईयांबूट मऊदरवाजा, नेत्रपाल पुत्र रामस्वरूप निवासी लकूला फर्रुखाबाद, रजनीश कटियार पुत्र प्रताप नरायन निवासी होली मोहल्ला भोलेपुर, सुशील कुमार पुत्र वंशी निवासी ग्वालटोली फतेहगढ़, बल्लू निवासी याकूतगंज, शंकर पुत्र रामदेवी निवासी नेकपुर चौरासी, सोनू वर्मा पुत्र अशोक कुमार निवासी मसेनी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही पुलिस ने मौके पर ही जुआ खेल रहे सिपाही विजय कुमार पुत्र रामशंकर निवासी इब्राहिमनगर मोहम्मदाबाद को गिरफ्तार कर लिया। सिपाही विजय कुमार जनपद कन्नौज में पुलिस लाइन के वायरलेस अनुभाग में तैनात है।
पकड़े गए सभी जुआरियों को सेंट्रल जेल चौकी लाया गया। पुलिस को पकड़े गये आरोपियों के पास से तकरीबन 83 हजार की नकदी और पांच बाइकें और मोबाइल बरामद हुए। सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ ने बताया कि पकड़े गए सिपाही सहित नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें