फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सीएमओ के खिलाफ एनएचएम कर्मियों ने मोर्चा खोला

Sat, 11 Oct 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-16, सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते वि​भिन्न संगठनों के पदा​धिकारी। स्रोत: स्वयं - फोटो : बहराइच के सिविल लाइन में आयोजित मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर गोष्ठी को संबो​धित करते चिकित्सक।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारियों ने आर्थिक व मानसिक शोषण का आरोप लगाकर सीएमओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। शुक्रवार को संगठनों ने एकजुट होकर सीएमओ के खिलाफ ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने अभद्रता व तानाशाही का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में सीएमओ के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। संयुक्त उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष गौरव कुमार, महामंत्री नरेंद्र मिश्र, उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक बाजपेई, मंत्री संजय बाथम, राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला महामंत्री प्रमोद दीक्षित दोपहर को कर्मचारियों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे।
उन्होंने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल को दिया। इसमें कहा कि सीएमओ के दुर्व्यवहार और अभद्रतापूर्ण व्यवहार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले सीएमओ ने एनएचएम लिपिक राकेश चंद्रा को आत्महत्या का प्रयास करने पर विवश किया। आयुष्मान कार्यक्रम में तैनात कर्मचारी रवि प्रताप से सीएमओ ने गाली गलौज व मारपीट के बाद उसे गिरफ्तार करवा दिया। सीएचसी मोहम्मदाबाद में डॉ. सनी मिश्रा को सार्वजनिक स्थल पर जातिसूचक गाली गलौज कर अपमानित किया गया। इससे डॉ.सनी मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया था।
नगरीय पीएचसी नौलक्खा के वार्ड बॉय सौरभ अवस्थी व सफाई कर्मी रवि कुमार को जातिसूचक गाली गलौज देकर गार्ड से पिटवाने का प्रयास किया। इससे क्षुब्ध सफाई कर्मी रवि ने आत्मदाह का प्रयास किया। इन हालात से सहमे कर्मचारी खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं। दो माह से वेतन न मिलने पर कर्मचारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।
कर्मचारियों ने जिलाधिकारी से मामला संज्ञान में लेकर कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही ज्ञापन मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य निदेशालय, मिशन निदेशक को भी भेजा। साबिर हुसैन, पंकज शुक्ला, डॉ. गौरव वर्मा, अमित विक्रम सिंह, योगेंद्र, अंकित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें