फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: हड़ताल पर गए एनएचएम के डॉक्टर, इलाज के लिए भटके मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत तैनात डॉक्टर और कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से मरीज भटकते रहे। यही नहीं टीबी लैब बंद रहने से मरीजों की जांचें भी प्रभावित रहीं।
विज्ञापन

एनएचएम के तहत तैनात सीएचओ कई मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। कर्मचारी संगठन के नेताओं ने डॉक्टर संवर्ग से भी हड़ताल में शामिल होने को कहा। लोहिया अस्पताल में तैनात सर्जन डॉ. रोहित तिवारी, टेलीमेडिसिन के डॉ. अभय श्रीवास्तव, डॉ. उदयराज, डॉ. मेघा सक्सेना, डॉ. प्रज्ञा मिश्रा आदि ने शुक्रवार को ओपीडी में काम नहीं किया। इन डॉक्टरों की कुर्सियां खाली पड़ी रहीं। सबसे अधिक दिक्कत सर्जन संबंधी मरीजों को हुई।
डॉक्टर न मिलने से लोगों को बिना दवा लिए ही बैरंग लौटना पड़ा। सीएमएस डॉ. जगमोहन शर्मा ने बताया कि मरीजों को देखा गया है। कुछ डॉक्टरों पर संगठन का दबाव है। बीच का रास्ता निकाल कर मरीज भी देखे और सामने भी नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें