फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एनजीओ का अनुबंध निरस्त, गोशालाओं की व्यवस्था बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गोशाला की व्यवस्था संभालने में फेल एनजीओ का अनुबंध पत्र निरस्त कर दिया गया। गोशाला में जिम्मेदारी निर्धारित न होने से व्यवस्थाएं बेपटरी हो रही हैं।
विज्ञापन


30 गोशाला में नौ हजार से अधिक गोवंश संरक्षित हैं। सभी गोशालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगे होने से सीडीओ अपने कार्यालय से ही स्वयं मॉनीटरिंग कर रहे हैं। दो माह पूर्व अधिकारियों ने ब्लॉक मोहम्मदाबाद क्षेत्र की सितवनपुर पिथू गोशाला व कायमगंज क्षेत्र की सुल्तानपुर पलनापुर गोशाला एनजीओ को सौंप दीं। 10 व 11 अप्रैल को दोनों गोशाला हस्तांतरित होने के बाद एनजीओ ने अपने कर्मचारी लगाकर व्यवस्था संभाली। एक जून को अधिकारियों ने दोनों गोशाला का निरीक्षण किया तो अव्यवस्थाएं मिलीं। कमेटी ने जांच के बाद आख्या सौंपी। इसके आधार पर सीवीओ ने आठ जून को एनजीओ का अनुबंध निरस्त कर प्रधान व सचिव को गोशाला का चार्ज संभालने के आदेश दिए। फिलहाल गोशाला की व्यवस्थाएं बिगड़ती जा रही हैं। सीवीओ डॉ. धीरज शर्मा ने बताया कि शीघ्र ही गोशालाओं की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें